मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बापू और शास्त्री को श्रद्धांजलि | गांधी जयंती व शास्त्री जयंती 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बापू और शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इन महान विभूतियों के आदर्श आज भी पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वदेशी का संदेश दिया, जो आज भी समाज को एकजुट करने और आत्मनिर्भर बनाने में प्रासंगिक है। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर किसानों और सैनिकों के महत्व को रेखांकित किया था।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान सरकार बापू और शास्त्री जी की शिक्षाओं और आदर्शों पर चलते हुए गरीबों, किसानों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आज देश आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है और इसमें गांधी व शास्त्री जी की सोच मार्गदर्शक है। मुख्यमंत्री ने जनता से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित में दोनों महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलकर नए भारत के निर्माण में योगदान दें।



