उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

मदरसा संचालक के व्हाट्सएप न्यूज चैनल पर रिपोर्ट, भ्रामक खबरें चलाकर शासन और सरकार को बदनाम करने की साजिश

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक शेषनाथ पांडेय ने कथित व्हाट्सएप न्यूज चैनल यूपी मदरसा के संचालक मो. तलहा वसीम अंसारी के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि कथित पत्रकार मो. तलहा ने मदरसा शिक्षा से जुड़ी भ्रामक और आपत्तिजनक खबरें चलाकर शासन, सरकार और अधिकारियों को बदनाम करने तथा वसूली करने की नीयत से साजिश रची। साथ ही एक्स अकाउंट पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के अनुसार मो. तलहा वसीम अंसारी का यूपी मदरसा न्यूज चैनल न तो यूट्यूब पर पंजीकृत है और न ही विधिवत सोशल मीडिया पर सक्रिय है। इसके बावजूद लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से चैनल पर उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद का लोगो लगाया गया।

आरोप है कि 29 दिसंबर की रात 11:01 बजे चार मिनट का एक वीडियो प्रसारित किया गया, जो एआई तकनीक से तैयार बताया गया है। वीडियो में एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय चैनल के वरिष्ठ पत्रकार की वॉइस ओवर का उपयोग कर अप्रमाणिक और आपत्तिजनक कंटेंट चलाया गया।

संयुक्त निदेशक ने बताया कि उन्होंने मदरसा शिक्षा से जुड़े कई मामलों में कठोर कार्रवाई की है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छात्रवृत्ति हड़पने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ कार्रवाई, मदरसा शिक्षा परिषद में रजिस्ट्रार रहते फर्जी अंकपत्र रैकेट का पर्दाफाश तथा बरेली स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय और मदरसा परिषद में सक्रिय गैंग के गठजोड़ पर कड़ी कार्रवाई की गई थी।

इसके अलावा मदरसों में पढ़ रहे छात्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एनसीसी व एनएसएस कार्यक्रम शुरू कराने और कक्षाओं से पहले प्रतिदिन राष्ट्रगान अनिवार्य कराने जैसे कदम उठाए गए। आरोप है कि इन्हीं कारणों से कुछ लोग ईर्ष्या रखते हैं और भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। आरोपी तलहा बाराबंकी के रसौली का निवासी बताया गया है। पुलिस ने आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button