उत्तर प्रदेशबलिया

डीएम व एसपी ने सिविल लाइन एवं अन्य पावर हाउस का लिया जायजा

  • विशुनीपुर पावर हाउस के दो पर्यवेक्षको पर तुरन्त हुआ एफआईआर दर्ज

बलिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार व एसपी राजकरन नैय्यर ने शनिवार को सिविल लाइन पावर हाउस, आवासीय कालोनी बहादुर में ट्रांफार्मर, 33/11 केवी विधुत उपकेंद्र विशुनीपुर, 33/11 केवी हनुमानगंज एवं सुखपुरा का जायजा लिया। साथ ही डीएम ने कहा कि शासन का सख्त निर्देश है कि विधुत आपूर्ति बाधित करने वाले सरकारी कर्मचारी या संविदा कर्मचारियों हो उसके खिलाफ तुरन्त कार्यवाही करने का निर्देश है।

उन्होंने कहा कि सभी पावर हाउस के आस-पास पुलिस बल की तैनाती की जाय। उसके आस-पास कोई भी व्यक्ति दिखाई दिए तो उसको पकड़ कर तत्काल अनेक प्रकार की धारा लगाकर उसको जेल भेजने का निर्देश दिया। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। विशुनीपुर पावर हाउस पर तैनात कर्मचारी दुर्गेश सिंह ने बिजली अन्दर ग्राउंड फाल्ट की समस्या की विधिवत जानकारी दी। साथ ही उनको निर्देश दिया कि फाल्ट की समस्या को तत्काल ठीक कराकर बिजली चालू कराने को कहा।

साथ ही वहाँ पर अनुपस्थित कर्मचारी पर्यवेक्षक सुजीत कुमार, संजय कुमार के खिलाफ तुरन्त एफआईआर दर्ज किया किया गया तथा अनुपस्थित सविदा कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा ताकि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सके। डीएम ने एसडीएम सदर प्रशान्त कुमार को निर्देश दिए कि सिविल लाइन एवं आवासीय कालोनी बहादुरपुर में दो ट्रांसफर में फाल्ट की समस्या आयी है उसको ठीक कराकर तत्काल बिजली चालू कराने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी विधुत उपकेन्द्रों का निरीक्षण कर वहा का तत्काल विधुत आपूर्ति चालू कराया गया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button