उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में मनाई गई ईद, मुस्लिम धर्मगुरु का बड़ा दावा-दुनिया के कई देशों समेत भारत में दिखा चांद !

लखनऊ। देशभर में ईद के पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में काफी ज्यादा उत्साह है। 11 अप्रैल को ईद का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा। लेकिन देश के कई हिस्सों में आज यानी 10 अप्रैल को ईद मनाई जा रही है। केरल, तमिलनाडु, कश्मीर समेत यूपी के कई क्षेत्रों में आज ही ईद की नमाज अदा की गई और ईद का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं राजधानी लखनऊ में भी शिया समुदाय के कुछ लोगों ने आज ईद-अल-फितर की नमाज पढ़ी और पूरे दिन ईद का पर्व मना रहे हैं।

बता दें कि बुधवार सुबह ईद अल फित्र को लेकर आज लखनऊ के तहसीनगंज स्थित जामा मस्जिद, सरफराजगंज और पुरानी लखनऊ की तमाम मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। दरअसल, बीती देर रात शिया मुस्लिम धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास नकवी ने दावा करते हुए बताया था कि अरब, ईराक, पाकिस्तान और भारत के कारगिल में चांद देखा गया।  ऐसे में शिया समुदाय के कुछ लोग आज 10 अप्रैल को ईद का पर्व मना रहे है।

वहीं सैफ अब्बास के दावे पर आसिफी मस्जिद इमामबाड़ा के इमाम और मजलिस ए उलमा ए हिंद के जनरल सेक्रटरी मौलाना सय्यद कल्बे जवाद ने जवाब देते हुए कहा कि सीस्तानी साहब के नाम पर केवल अफवाह फैलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सीस्तानी साहब का ऐलान ईराक और आस-पास के देशों के लिए है उसमें भारत नहीं आता है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button