उत्तर प्रदेशलखनऊ

आईपीएस प्रभाकर चौधरी सहित पांच पुलिसकर्मियों को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक

  • एएसपी विनय चंद्रा, इंस्पेक्टर रविन्द्र, दिनेश डान्डियाल और मनु चौधरी भी पदक से सम्मानित
  • मुख्यमंत्री ने पांचों पुलिसकर्मियों को बताया यूपी पुलिस की गौरवशाली परंपरा का श्रेष्ठ प्रतिनिधि

लखनऊ। आईपीएस अफसर प्रभाकर चौधरी सहित प्रदेश के पांच पुलिसकर्मियों को 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक प्राप्त करने वालों में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी प्रभाकर चौधरी, एएसपी विनय चन्द्रा, इंस्पेक्टर रविन्द्र प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार डान्डियाल व इंस्पेक्टर मनु चौधरी के नाम शामिल हैं।

शासन की ओर से गठित कमेटी ने बीते 12 अगस्त को इन पांच पुलिसकर्मियों के नाम पर मुहर लगायी थी। सभी को 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक-2022 से सम्मानित किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ’मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक’ से सम्मानित सभी पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पदक आप सभी की कर्मठता, उत्कृष्ट सेवा भावना व अटूट कर्तव्यपरायणता को रेखांकित करता है। आप सभी उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवा, समर्पण और अनुशासन की गौरवशाली परंपरा के श्रेष्ठ प्रतिनिधि हैं।

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक प्राप्त करने वाले प्रभाकर चौधरी इस वक्त आगरा जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हैं। एएसपी विनय चंद्रा अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ में तैनात हैं। वहीं रविन्द्र प्रताप सिंह मुरादाबाद में इंस्पेक्टर पद पर हैं, जबकि दिनेश कुमार डान्डियाल खीरी जिले में अभिसूचना विभाग में इंस्पेक्टर पद पर ड्यूटीरत हैं। इसके अलावा मनु चौधरी हापुड़ जिले में इंस्पेक्टर पर तैनात हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button