उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

एक्शन में सीएम योगी: स्टांप विभाग में 114 कर्मियों के ट्रांसफर पर लगाई रोक, दिए जांच के आदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राज्य में स्टाम्प विभाग के सभी निबंधकों और उप निबंधकों के स्थानांतरण पर रोक लगाते हुए जांच के आदेश दिए हैं। एक आदेश में कहा गया है कि महानिरीक्षक निबन्धन, उप्र लखनऊ के पत्र सं०-2011(1-9)/शि०का०लख०/2025 दिनांक 13.06.2025 द्वारा कुल 58 उपनिबन्धकगण, पत्र सं०-2013/शि०का०लख०/2025 दिनांक 13.06.2025 द्वारा एक उप निबन्धक का स्थानान्तरण किया गया तथा पत्र सं०-2012 (1-10)/शि०का०लख०/2025 दिनांक 13.06.2025 द्वारा कुल 29 नव प्रोन्नत उप निबन्धकगण को नवीन तैनाती प्रदान की गई।

cats

अग्रिम आदेशों तक रोके गए स्थानांतरण

आदेश में कहा गया है कि महानिरीक्षक निबन्धन, उ०प्र० लखनऊ के पत्र सं०-2018/शि०का०लख०/2025 दिनांक 14.06.2025 द्वारा जिला अधिष्ठान के कुल 114 कनिष्ठ सहायक निबन्धन का स्थानान्तरण किया गया है। प्रमुख सचिव अमित गुप्ता द्वारा हस्ताक्षरित कार्यालय ज्ञाप में कहा गया है कि शासन द्वारा सम्यक विचारोपरान्त तात्कालिक प्रभाव से उपर्युक्त सभी स्थानान्तरण/तैनाती आदेशों को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया जाता है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button