उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ: हिन्दू महासभा का ऐलान, रामचरित मानस की प्रतियां जलाने वालों पर दर्ज कराएंगे FIR

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की वृंदावन योजना में अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ने रामचरितमानस की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है। इसको लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने ऐलान किया है कि कल वो इस मामले पर एफआईआर दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि अन्य धर्मग्रंथों में नारी को लेकर कई अशोभनीय बातें कही गयी हैं उनका विरोध करने के बजाय रामचरित मानस की प्रतियां जलाने वलों को कभी बक्शा नहीं जाएगा।

वहीं ओबीसी महासभा के लोगों ने कहा कि रामचरित मानस में जो नारी सशक्ति, शूद्रों, दलित समाज और ओबीसी समाज के विरुद्ध जो आपत्तिजनक टिप्पणियां है उन्हें हटाने को लेकर हम विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ओबीसी महासभा ने आगे कहा कि तुलसीदास के रामचरित मानस में महिला, दलित और पिछड़े के लिए अपशब्द कहा गया है। जिसका विरोध स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुरू किया है और हम उनका समर्थन करते है। जब तक रामचरित मानस में से ये आपत्तिजनक चौपाइयां नहीं हटाई जायेंगी हमारा विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button