उत्तर प्रदेशलखनऊ

ये है अखिलेश का हिंदू विरोधी चेहरा: BJP प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने आज रविवार को अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर लियाहै। सपा ने अपनी नई कार्यकारिणी में शिवपाल यादव, आजम खां और स्वामी प्रसाद मौर्या समेत कई अन्य बड़े नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी है। वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य के राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए सपा पर जोरदार हमला बोला है।

राकेश त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या को श्रीरामचरितमानस के अपमान का पुरस्कार मिला है। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि आखिरकार स्वामी प्रसाद मौर्य को श्री रामचरितमानस के अपमान करने का आज परिणाम समाजवादी पार्टी ने दे दिया है। कहां अपेक्षा की जा रही थी कि स्वामी प्रसाद मौर्य के इस अपराध के लिए समाजवादी पार्टी उन्हें दंड देगी और समाजवादी पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बना करके आज प्रोत्साहित किया है, पुरस्कृत किया है।

इसके साथ ही राकेश त्रिपाटी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की रणनीति का हिस्सा है कि उत्तर प्रदेश में कैसे जातीय संघर्ष उत्पन्न किया जाए? कैसे सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ा जाए? कैसे कानून व्यवस्था को खराब किया जाए? और इसके लिए तमाम को प्रोत्साहित करने का काम कर रहे हैं।

इसीलिए अपना खुद का विधानसभा चुनाव हारे हुए स्वामी प्रसाद मौर्या को पहले विधान परिषद का सदस्य बनाया और अब राष्ट्रीय महासचिव बनाकर के ये स्पष्ट संदेश दे दिया है कि उत्तर प्रदेश में जो जितना जहरीला बयान देगा जो सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास करेगा सपा में उसका उत्तर स्थान उतना ही ऊँचा होता जाएगा।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button