उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

‘मैं कुछ अलग सा लगाव महसूस करता हूं’ हनुमान मन्दिर में पार्किंग और भरत कूप का लोकार्पण कर बोले जस्टिस मसूदी

लखनऊ: अलीगंज स्थित महावीर जी ट्रस्ट के अन्तर्गत नया हनुमान मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित पार्किंग स्थल और भरत कूप का जीर्णोद्धार कराया गया है। रविवार को श्रावण मास कृष्णपक्ष दशमी को पार्किंग स्थल एवं भरत कूप का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के वरिष्ठ न्यायमूर्ति अताउर्रहमान मसूदी ने किया। समारोह की अध्यक्षता न्यायमूर्ति कमलेश्वरनाथ ने की।

इस अवसर पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के अलावा जिला न्यायाधीश भी मौजूद रहे। अलीगंज महावीर जी ट्रस्ट के अध्यक्ष जस्टिस अरविन्द कुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष जय शंकर मिश्र, सचिव राजेश कुमार पाण्डेय, संयुक्त सचिव नन्दित श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष केके सिंह, ट्रस्टी नवनीत सहगल, ट्रस्टी राहुल त्रिपाठी, ट्रस्टी निशि पाण्डेय, ट्रस्टी आचार्य अरविन्द पाण्डेय एवं ट्रस्ट के अधिकारी, कर्मचारी व पुजारी मौजूद रहे।

ट्रस्ट के सचिव राजेश कुमार पाण्डेय ने मंदिर में ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे कार्यों तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। ट्रस्ट के अध्याक्ष जस्टिस अरविन्द कुमार त्रिपाठी ने मंदिर की गरिमा तथा इतिहास के संबंध में जानकारी दी। जस्टिस अताउर्रहमान मसूदी ने मंदिर के इतिहास तथा इस मंदिर से अपने लगाव तथा अनुभव के संबंध में जानकारी दी। जस्टिस कमलेश्वर नाथ ने अध्यक्षीय भाषण में अपने लम्बे जीवन में अनवरत मंदिर के परिवर्तन के अनुभवों पर प्रकाश डाला। अन्त में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष जय शंकर मित्र ने आए हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button