उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

चारबाग रेलवे स्टेशन पर खुले जन सुविधा केंद्र का कुलियों ने किया विरोध, DRM Office पर भी दी प्रदर्शन की धमकी

लखनऊ: चारबाग रेलवे स्टेशन पर खुले जन सुविधा केंद्र को लेकर रविवार को कुलियों ने स्टेशन पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय कुली मोर्चा के संयोजक सुरेश यादव ने बताया कि पिछले लंबे समय से रेलमंत्री के सामने कुलियों की समस्याओं को उठाया जा रहा है। इसमें रेलवे में नौकरी देने से लेकर निजीकरण का विरोध तक शामिल है। रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती व आधुनिक होती सुविधाओं से कुलियों के लिए आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। दो जून की रोटी कमाने में पसीने छूट रहे हैं।

ऐसे में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने स्टेशन पर जन सुविधा केंद्र खोल दिया है। जहां व्हीलचेयर से लेकर अन्य सुविधाएं यात्रियों को दी जाएंगी, जिसके एवज में उनसे शुल्क लिया जाएगा। इस केंद्र के होने से कुलियों की उपयोगिता और कम हो जाएगी। सोमवार को कुलियों के साथ डीआरएम सुनील वर्मा से मुलाकात कर अपनी मांगें उनके सामने रखी जाएंगी। इतना ही नहीं केंद्र को बंद नहीं किया गया तो स्टेशन ही नहीं डीआरएम कार्यालय पर भी प्रदर्शन किए जाएंगे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button