उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी बीजेपी मिशन 2024 को लेकर लखनऊ में बैठक, शामिल है कई दिग्गज

मिशन 2024 को लेकर भाजपा द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत पार्टी के सांसदों की बैठक भाजपा के राज्य मुख्यालय पर चल रही है।  बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित अन्य पार्टी नेता मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक, सांसदों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में कमजोर बूथों को मजबूत करने के लिए कहा गया है और इसके लिए टीम का गठन किया जाएगा। यही नहीं इसी तरह पार्टी विधायकों को उनके निर्वाचन क्षेत्रों में कमजोर बूथों को मजबूत करने का काम सौंपा गया है।

उधर, भाजपा के राज्यसभा सांसदों को उन लोकसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है जहां पार्टी हार गई थी। उन्होंने कहा कि कमजोर बूथ की पहचान 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव और राज्य विधानसभा चुनावों के परिणामों के आधार पर की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि आज लखनऊ मुख्यालय पर इसी मामले पर हाई लेवल मीटिंग की जा रही है। इस मीटिंग में बूथों पर रणनीति बनाई जा रही है कि किस तरह से मिशन 2024 के लिए काम करना है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button