उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
प्रयागराज गंगा घाट हादसा: 4 बच्चों की डूबने से मौत, CM योगी ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित बामपुर गंगा घाट पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां नहाने के दौरान 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताते हुए तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रशासन को भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।



