उत्तर प्रदेशप्रयागराज

जीने का हक छीन लिया जाए… सुनिए अतीक अहमद के प्रयागराज लाए जाने पर क्या बोलीं उमेश पाल की पत्नी

प्रयागराज। गुजरात के साबरमती जेल से माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज सड़क के रास्ते लाया जा रहा है। वहीं अतीक को गुजरात से प्रयागराज लाने पर राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा जताते हुए कहा कि गाड़ी पलटे या न पलटे, उसका खात्मा जरूरी है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ”मैं सीएम योगी से निवेदन करती हूं कि मेरे पति की हत्या करवाने में इन लोगों का हाथ रहा है तो बार-बार उनसे कहूंगी कि उन्हें कड़ा दंड दिया जाए। उनका जीने का हक छीन लिया जाए। अतीक अहमद जबतक जिंदा रहेगा रहेंगे कुछ न कुछ होता रहेगा और कोई न कोई उमेश खत्म होता रहेगा, इसलिए उनका खात्मा जरूरी है।

अतीक अहमद के गाड़ी पलटने के बयान पर बोलीं कि जब तुम मारने में पीछे नहीं रहे तो अब हम तुमको मरवाएं तो क्या दिक्कत है। तुमने भी तो किसी को मारा है, हमारा सुहाग उजाड़ा है। उसने हमारा परिवार उजाड़ दिया है, उसने (अतीक अहमद) जो किया है, उसका कौन जिम्मेदार है, इन सबका वो खुद जिम्मेदार है।

मैंने और मेरे आदमी ने क्या बिगाड़ा था। अब तुमको डर लग रहा है तो तुम कांप-कांप के मरो, मेरी बद्दुआ है तुम्हे, तुम्हारा पूरा परिवार तड़प-तड़प के मरे। गाड़ी पलटे या न पलटे उसको खत्म हो जाए। भगवान करे वो खत्म हो जाए। हमारा समाज इससे पीड़ित है। मुझे बाबा जी पर भरोसा है, हमें न्याय मिलेगा।

यूपी एसटीएफ अतीक अहमद को लाने के लिए 45 पुलिसकर्मियों की टीम के साथ गुजरात रविवार को पहुंची थी। अतीक को लाने के लिए पुलिसकर्मियों के साथ 15 गाड़ियां भी शामिल हैं। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अतीक अहमद यूपी के जालौन पहुंच गया है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button