उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

तकनीक और टैलेंट का भव्य संगम होगा कौशल ओलंपिक 2025, प्रदेशभर के प्रशिक्षणार्थी दिखाएंगे हुनर

लखनऊ: विश्व युवा कौशल दिवस-2025 के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार 15 और 16 जुलाई को राजधानी लखनऊ में “कौशल ओलिंपिक” का भव्य आयोजन करने जा रही है। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) के अंतर्गत आयोजित होगा। इसका उद्देश्य युवाओं के नवाचारों को मंच देना है, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से किए गए टेक-बेस्ड कौशल नवाचारों को।

सभी प्रशिक्षण केंद्रों से चयनित प्रशिक्षणार्थी लेंगे भाग

मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राज्य के सभी जनपदों में संचालित प्रशिक्षण केंद्रों से चयनित प्रशिक्षणार्थी इस ओलिंपिक में भाग लेंगे और अपने-अपने प्रोजेक्ट्स, मॉडल्स, ऐप्स या टेक सॉल्यूशन का प्रदर्शन करेंगे। इससे युवाओं को न केवल तकनीकी पहचान मिलेगी, बल्कि वे इंडस्ट्री के लिए तैयार वर्कफोर्स के रूप में भी उभर सकेंगे।

AI, IoT, रोबोटिक्स और स्टार्टअप्स को मिलेगा मंच

कौशल ओलंपिक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, मशीन लर्निंग, ड्रोन टेक्नोलॉजी, हेल्थटेक, स्मार्ट एग्रो और डिजिटल डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों के नवाचारों की प्रदर्शनी होगी। प्रतियोगिता आधारित फॉर्मेट में विजेता नवाचारों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। उद्योग प्रतिनिधि, स्टार्टअप इनक्यूबेटर, निवेशक व शिक्षाविद् भी इस आयोजन का हिस्सा होंगे।

यूथ स्किल चैंपियंस के लिए एक सुनहरा मौका

मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि यह आयोजन सिर्फ प्रदर्शनी नहीं बल्कि युवाओं को सशक्त करने का प्लेटफॉर्म है। जो युवा कभी बेरोजगार थे, वे अब AI-ट्रेंड स्किल्ड एंटरप्रेन्योर के रूप में नज़र आएंगे। यह स्किल इंडिया मिशन को धरातल पर उतारने की एक सशक्त पहल है।

युवा कौशल चौपाल में गूंजेगी प्रेरणा की आवाज

विश्व युवा कौशल दिवस 2025 के अवसर पर युवाओं की सफलता की कहानियां प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।
“युवा कौशल चौपाल” में 11 चयनित युवाओं को “कौशल यूथ आइकॉन” के रूप में मंच दिया जाएगा। वे साझा करेंगे कि कैसे कौशल प्रशिक्षण ने उनकी ज़िंदगी बदली। किसी ने ब्यूटी पार्लर शुरू किया, तो किसी ने डिजिटल स्टूडियो, कैफे, होटल जॉब या स्टार्टअप की शुरुआत की।

कौशल मेला में लगेंगे 100+ स्टॉल

इस दौरान कौशल मेला भी आयोजित होगा, जिसमें उद्योग, प्रतिभा और संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। कौशल मेला में 100+ स्टॉल लगेंगे, जिनमें हैंडीक्राफ्ट्स, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, चिकनकारी, टेक्सटाइल उत्पादों का लाइव प्रदर्शन होगा। सॉफ्ट स्किल वर्कशॉप्स के तहत इंटरव्यू स्किल्स, स्पोकन इंग्लिश, सीवी मेकिंग, पर्सनालिटी ग्रूमिंग देखने को मिलेगी तो फूड ज़ोन में लखनऊ की भेलपुरी, अयोध्या का सिरका, मुजफ्फरनगर की कचौरी, प्रतापगढ़ का आंवला व आगरा का पेठा नजर आएगा।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button