उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में कल से 27 नवंबर तक इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन, रखें ध्यान, नहीं तो होगी परेशानी

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी लोक निर्माण विभाग की ओर से खुर्रमनगर चौराहे से जगरानी तिराहे के मध्य प्रस्तावित पुल निर्माण के दौरान 25 नवंबर की प्रातः 8 बजे से 27 नवंबर को प्रातः 8 बजे के मध्य यातायात बंद किया जायेगा। इस दौरान यातायात डायवर्जन व्यवस्था की गई है। ये जानकारी डीसीपी हर्देश कुमार ने दी है।

इन मार्गों पर किया गया बदलाव

1-टेढ़ीपुलिया चौराहा की तरफ से आने वाला यातायात जगरानी तिराहा तक जा सकेगा किन्तु खुर्रमनगर चौराहे की तरफ नही जा सकेगा। खुर्रमनगर चौराहे की तरफ जाने वाला यातायात टेढ़ीपुलिया चौराहा से कुर्सी रोड होते हुये मामा चौराहा से चर्च रोड होते हुये रोहताश अपार्टमेण्ट तिराहे से बांये रहीमनगर चौराहा से 35वीं पीएसी, महानगर होते हुये कुकरैल बन्धा रोड होते हुये अथवा रोहताश अपार्टमेण्ट तिराहे से पिकनिक स्पॉट रोड होते हुये खुर्रमनगर चौराहा से अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

2-जगरानी तिराहे की तरफ से आने वाला यातायात खुर्रमनगर चौराहे की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात टेढ़ीपुलिया चौराहा से कुर्सी रोड होते हुये मामा चौराहा से चर्च रोड होते हुये रोहताश अपार्टमेण्ट तिराहे से बांये रहीमनगर चौराहा से 35वीं पीएसी, महानगर होते हुये कुकरैल बन्धा रोड होते हुये अथवा रोहताश अपार्टमेण्ट तिराहे से पिकनिक स्पॉट रोड होते हुये खुर्रमनगर चौराहा से अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

3-खुर्रमनगर चौराहा की तरफ से आने वाला यातायात जगरानी तिराहा की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात खुर्रमनगर चौराहा से रहीमनगर रोड होते हुये रोहताश अपार्टमेण्ट तिराहे से दाहिने मामा चौराहा, कुर्सी रोड होते हुये टेढ़ीपुलिया चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button