उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्र में तीन आईपीएस और दो पीपीएस के तबादले, अपर्णा गुप्ता बनी महोबा एसपी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को तीन आईपीएस और दो पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें आईपीएस अपर्णा गुप्ता को स्थाई एसपी महोबा के पद पर तैनात किया गया है। आईपीएस सुधा सिंह को सेनानायक 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद बनाया गया है। इससे पहले वह महोबा की पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थी। जबकि सेनानायक 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में तैनात कल्पना सक्सेना को एसपी पीटीएस मुरादाबाद बनाया गया है।

आईपीएस के अलावा दो पीपीएस अधिकारियों के तबादले हुए है, जिसमें प्रयागराज में सहायक पुलिस आयुक्त पद तैनात योगेंद्र सिंह को पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ लखनऊ भेजा गया है। वहीं, गाजियाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त एलआईयू राजेश कुमार सिंह को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में नयी तैनाती दी है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक बिजनौर दिनेश सिंह की अचानक तबीयत खराब होने के चलते उनकी पत्नी एसपी महोबा सुधा सिंह अवकाश पर चली गई थीं। उनकी जगह पर शासन ने आईपीएस अपर्णा गुप्ता को महोबा का कार्यवाहक एसपी बनाया गया था, अब उन्हें उसी जिले का स्थायी एसपी बनाया गया है। वहीं, सुधा सिंह को भी गाजियाबाद जनपद में पीएसी में तैनाती दी गई है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button