उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

UP Global Investors Summit: व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग में 5400 करोड़ का एमओयू साइन

लखनऊ। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया। जिसमें विभागीय क्रिया-कलापों से सम्बन्धित गतिविधियों में निवेश करने को लेकर एक बैठक भी की गई। इस दौरान व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के इन्वेस्टर समिट में 35 कंपनियों ने 5400 करोड़ के एमओयू साइन किए। वहीं इस मौके पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी निवेश करने वाले लोगों का आभार जताया।

बैठक में व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग समेत विभाग से जुड़ी इंडस्ट्रज, पार्टनर्स, शैक्षिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और अन्य औद्योगिक इकाईयों के प्रमुख मौजूद रहे। इसके अलावा बैठक में प्रदेश के कई जनपदों से आए उद्योगपति और व्यापारी भी शामिल हुए।

व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राजमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिस प्रकार से पूरी दुनिया का निवेश उत्तर प्रदेश में आ रहा है। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग विभाग की ओर से भी 5400 करोड़ के एमओयू साइन किए गए। उन्होंने आगे कहा कि व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग लगातार युवाओं को प्रशिक्षित करके उनकी स्किल मैपिंग करवाकर रोजगार से जोड़ने का काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि जितने भी इन्वेस्टर विभाग के संपर्क में आयेंगे उन्हें प्रशिक्षण देकर जोड़ा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 150 आईटीआई को टाटा के सहयोग से उच्चीकृत करने का काम किया जा रहा है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button