उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ

  • मुख्यमंत्री ने गोरखपुर लिंक एक्प्रेस-वे के निर्माण कार्य को भी पूरा करने के दिए निर्देश

लखनऊ। बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण जल्द ही पूरा होगा और यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां लोकभवन में आयोजित एक बैठक के दौरान उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश को अतिशीघ्र बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का नया उपहार मिलने जा रहा है। इसके उद्घाटन कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के काम में तेजी लाए जाने की अपेक्षा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि युवाओं को डिजिटल शक्ति प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार छात्र-छात्राओं को टैबलेट, स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जा रहा है। वितरण का यह कार्यक्रम स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हो। टैबलेट, स्मार्टफोन के बेहतर प्रयोग के लिए आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण की व्यवस्था भी कराई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में गेहूं खरीद की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर व्यवस्था सुचारु बनी रहे। जिलाधिकारी स्वयं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करें। जिलों में नोडल अधिकारी एक्टिव रहें। किसानों को भुगतान में देरी न हो। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सभी 75 जिलों में 75-75 तालाबों की खुदाई, पुनरोद्धार कराया जाए। इससे भूमिगत जल रीचार्ज और बेहतर हो सकेगा। तालाबों का चिन्हीकरण शीघ्रता से करते हुए इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी जाए।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button