उत्तर प्रदेशलखनऊ

शर्मसार : घर मे बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म

मलिहाबाद। माल थाना अंतर्गत बहन की बीमारी का हवाला देकर महिला को अपने घर लाया युवक ने उसे कमरे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। फिर महिला को मुंह बंद रखने की धमकी देकर आरोपी यातनाएं देने लगा। प्रताड़ना से आहत महिला ने सम्बन्धित थाने में लिखित शिकायत देते हुए आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।

मूलरूप से   हरदोई जनपद के अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला की बड़ी बहन की शादी माल के एक गांव में हुई थी। लिखित शिकायत में महिला का आरोप है कि बीते 9 मई को मसीढ़ा हमीर निवासी राजन ने उसे फोन कर बताया कि तुम्हारी बहन की तबियत बहुत खराब है, तुम जल्दी से अपनी बहन के पास आ जाओ। आरोप है कि फोन पर सूचना देने के बाद राजन कुछ समय बाद उसके घर पहुच गया। बीमारी की मनगढंत कहानी बताकर महिला को वह अपने घर लेकर आ गया।

आरोप है कि राजन ने उसे अपने घर में बंधक बना लिया। इसके बाद उसने महिला के सारे घिनौनी हरकत की। वारदात को अंजाम देने के बाद राजन उसे मुंह बंद रखने की धमकी देकर यातनाएं देने लगा। यातानाओं से परेशान होकर शुक्रवार को महिला माल थाने पहुंचे। जिसके बाद उसने आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर राजन पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button