उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

योगी सरकार किसानों को बना रही ब्रांड एंबेसडर

200 प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों का किया गया चयन

प्रदेश में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योगी सरकार ने नई योजना शुरू की है। इसके तहत 200 प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों का चयन किया गया है, जिन्हें अब ब्रांड एंबेसडर के रूप में तैनात किया जाएगा। इस कदम का मकसद किसानों को जागरूक बनाना और प्राकृतिक खेती को नई पहचान देना है।

इस योजना के तहत किसानों को ट्रेनिंग-ऑफ-ट्रेनर्स (टीओटी) मॉडल के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। पहले बैच के प्रशिक्षकों को तैयार किया जाएगा, जो आगे मंडल और जिला स्तर पर प्रशिक्षण देंगे। इससे आधुनिक तौर तरीकों का प्रसार तेजी से होगा और प्राकृतिक खेती को व्यापक रूप से अपनाया जाएगा।

राष्ट्रीय मिशन फॉर नेचुरल फार्मिंग के तहत लोकल नेचुरल फार्मिंग इंस्टिट्यूशन किसानों को प्रशिक्षित करने और उन्हें जागरूक बनाने में मदद करेगा। इससे प्राकृतिक खेती का आधार मजबूत होगा और किसान स्वावलंबी बनेंगे।

प्रशिक्षण और तैनाती का पूरा प्लान तैयार

प्रथम बैच के प्रशिक्षकों का कोर्स पूरा कराने के बाद इनकी जिला स्तरीय तैनाती का मानचित्र भी तैयार किया जा रहा है। ताकि हर जिले में प्रशिक्षित किसानों की संख्या और उनके कार्यक्षेत्र का स्पष्ट दिशा-निर्देश हो सके। इससे योजना का प्रभाव और कार्यान्वयन सुगम होगा।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button