उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अमित शाह की मौजूदगी में योगी चुने जाएंगे नेता!

  • भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री के चेहरे से भी उठेगा पर्दा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचण्ड जीत हासिल करने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक 24 मार्च को शाम चार बजे लोकभवन में होगी। केन्द्रीय पर्यवेक्षक व गृह मंत्री अमित शाह, सह पर्यवेक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की मौजूदगी में नेता का चुनाव होगा। माना जा रहा है कि नेता के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव के साथ ही उपमुख्यमंत्री के चेहरों से भी पर्दा उठेगा। उप्र में योगी सरकार 2.0 का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजेपेयी इकाना स्टेडियम में होगा। उससे पहले गुरुवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा के केन्द्रीय पर्यवेक्षक व गृह मंत्री अमित शाह और सह पर्यवेक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास दोपहर में लखनऊ पहुंच रहे हैं।

लोकभवन में होने वाली भाजपा विधायक दल की इस बैठक में योगी आदित्यनाथ के नेता के रूप में चुनाव की औपचारिकता पूरी की जाएगी। साथ ही उन चेहरों से भी पर्दा उठेगा जिन्हें अगली सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व मिलना है। माना जा रहा है कि बैठक के बाद केन्द्रीय पर्यवेक्षक अमित शाह मुख्यमंत्री के नाम का औपचारिक ऐलान करेंगे। वहीं उपमुख्यमंत्रियों की भी घोषणा की जाएगी। 2017 में विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री के तौर पर केशव प्रसाद मौर्य और डॉ दिनेश शर्मा के नाम का ऐलान किया गया था।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भाजपा प्रदेश में सरकार बनाने के लिए राज्यपाल से मुलाकात कर दावा पेश करेगी। इसके साथ अगली सरकार में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम भी साफ होने लगेंगे। माना जा रहा है कि गुरुवार की रात कुछ लोगों को संकेत दे दिए जाएंगे लेकिन खुले तौर पर शुक्रवार की सुबह विधायकों को शपथ लेने के लिए फोन जाएगा।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button