उत्तराखंड में 19 सितंबर को पहुंचेंगे अजित डोभाल और CDS सुब्रह्मण्यम

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रह्मण्यम 19 सितंबर को उत्तराखंड के लैंसडौन पहुंचेंगे। दोनों अधिकारी गढ़वाल राइफल्स के मुख्यालय में जाएंगे, जहां सैन्य परंपराओं के अनुसार उनका स्वागत किया जाएगा। इस दौरे को लेकर सेना की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
दौरे के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारी लैंसडौन में रात्रि प्रवास करेंगे। वे गढ़वाल राइफल्स के अग्निवीरों से मुलाकात कर संवाद करेंगे और सेना की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान उन्हें सैन्य गतिविधियों और तैयारियों की जानकारी भी दी जाएगी।
एनएसए अजित डोभाल का गढ़वाल राइफल्स के मुख्यालय का यह पहला दौरा बताया गया है। वहीं, CDS जनरल एनएस राजा सुब्रह्मण्यम का गढ़वाल राइफल्स के साथ विशेष रेजिमेंटल जुड़ाव रहा है। दोनों अधिकारियों के एक साथ लैंसडौन पहुंचने को देखते हुए सेना ने कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
गढ़वाल राइफल्स का रेजिमेंटल सेंटर लैंसडौन में स्थित है और इसकी स्थापना 5 मई 1887 को हुई थी। रेजिमेंट का सैन्य इतिहास उत्तराखंड के इस क्षेत्र से लंबे समय से जुड़ा रहा है।



