उत्तराखंड

CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र, दिया बड़ा संदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी की असली पहचान उसके पद या अधिकार से नहीं, बल्कि उसकी कार्यशैली, कार्यसंस्कृति, ईमानदारी और जनता के प्रति जवाबदेही से होती है। उन्होंने नव नियुक्त अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी और मेरिट आधारित भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से समयबद्ध तरीके से जनसमस्याओं का समाधान करने, तकनीक का बेहतर उपयोग करने और सुशासन को मजबूत बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नव नियुक्त अधिकारी अपनी कार्यकुशलता और सेवा भावना के बल पर उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button