Nainital Accident: डेयरी ट्रक खाई में गिरा, चालक घायल

नैनीताल में हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर सोमवार सुबह डेयरी उत्पाद लेकर जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दो गांव के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हुआ और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही ज्योलीकोट चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल चालक को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद उसे 108 एंबुलेंस से हल्द्वानी उपचार के लिए भेजा गया।
ट्रक में दूध और अन्य डेयरी उत्पाद लदे हुए थे। दुर्घटना के बाद बड़ी मात्रा में दूध, दही, घी, पनीर समेत अन्य उत्पाद खराब होने की जानकारी सामने आई है। हादसे में वाहन को भी नुकसान पहुंचा है।
पुलिस ने हादसे के कारणों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, जबकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।



