भाजपा युवा मोर्चा पश्चिमी मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत

रुड़की।भाजपा युवा पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष कुणाल सचदेवा ने कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। कार्यकारिणी में महामंत्री की जिम्मेदारी रौनक पंवार, उपाध्यक्ष विवेक त्यागी, अभिषेक हर्याल, मंडल मंत्री वियोम भूषण, रोहित जैन, शौर्य प्रताप सिंह और अभय कौशिक को बनाया गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कुशाग्र गर्ग को दी गयी है। इसके साथ ही प्रयागराज, गर्व गोयल, श्रवण गुर्जर, हिमांशु नौटियाल, हिमांशु शर्मा और मनीष कश्यप को सदस्य नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का देहरादून रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि युवाओं को जो जिम्मेदारी मिली है वह पूरी निष्ठा के साथ उसका निर्वाहन करें और संगठन को मजबूत करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और किसी भी चुनाव को बिना युवाओं के जीतना संभव नहीं है। मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंधु ने उम्मीद जतायी कि युवा मोर्चा मुख्य संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा और मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर ने कहा कि मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता 2022 चुनाव के लिए जुट जाए। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी, जिला महामंत्री हर्षित गुप्ता, अरविंद गौतम, अभिषेक शर्मा, हरीश सचदेवा आदि मौजूद रहे।