समर्पण संस्था ने पूर्व कोतवाल को किया सम्मानित

भास्कर समाचार सेवा

रुड़की। खाकी में मानवता की मिसाल पैदा करने वाले गंगनहर कोतवाली के पूर्व प्रभारी रहे मनोज मेनवाल को समर्पण संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। समर्पण संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि उनके द्वारा मानवता के लिये किये गये कार्य हमेशा नगरवासी याद रखेंगे।

समर्पण से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि कोतवाल मनोज मैनवाल रोज सुबह अपनी ड्यूटी से पहले शहर में रह रहे बुजुर्गों के पास जाते थे। उनका मनोबल बढ़ाते थे और उनकी दिक्कतें दूर करने का प्रयास करते थे। भोजन, दवाई, मास्क, सैनिटाइजर अति महत्वपूर्ण सामग्री कोरोनाकाल में मेनवाल द्वारा समाज के हर वर्ग को सहायता पहुंचाने का कार्य किया चाहे वह प्लाज्मा डोनेट के साथ ही उन्होंने अपने कोतवाली परिसर को भी चकाचैंध कर मिसाल पेश की। उनके ही प्रस्ताव पर समर्पण द्वारा वहां पर फरियादियों एवं आम मानस के लिए प्याऊ का निर्माण किया जा रहा है।  संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि इस महामारी में निरन्तर सेवाएं देना चुनौती थी जिसे उन्होंने आसानी से स्वीकार करते हुए जनहित में कार्य किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष नरेश यादव ने कोरोना काल मे पूरे उत्तराखंड पुलिस प्रशासन के द्वारा चलाए गए मिशन हौसला के तहत सहरानीय कार्य के लिए उत्तराखंड पुलिस को नमन किया। सभी उन जवानों को बधाई दी जो अपनी जान पर खेलकर आम मानस की जान बचाने में लगे थे। इस अवसर संस्था के सौरभ सिंघल, अरुण कोहली, प्रदीप गोयल, अमित महादेव, सचिन शर्मा पदाधिकारी आदि लोग मौजूद रहे।