उत्तराखंड: न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी को बुधवार को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। वह मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी के सेवानिवृत्त होने के एक दिन बाद शुक्रवार से कार्यभार ग्रहण करेंगे।

केंद्रीय कानून मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, 26 अक्टूबर को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी की सेवानिवृत्ति के बाद न्यायमूर्ति मनोज तिवारी 27 अक्टूबर से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।