देशबड़ी खबर

गैंगवार में हुआ चंदन का मर्डर! शेरू सिंह से पहले थी दोस्ती, फिर हुई अदावत, जानें इनसाइड स्टोरी

पटना: पटना के एक पारस हॉस्पिटल में घुसकर पैरोल पर इलाज कराने आए चंदन मिश्रा की हत्या कहीं गैंगवार का नतीजा तो नहीं? सूत्रों के मुताबिक शेरू सिंह नाम के अपराधी ने गैंगवार के चलते चंदन मिश्रा की हत्या करवाई है। शेरू सिंह ने चंदन मिश्रा की अदावत चल रही थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक चंदन का मर्डर वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है।

विवाद के बाद एक-दूसरे के बने दुश्मन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शेरू सिंह और चंदन पहले बक्सर में साथ मिलकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे। किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए और एक-दूसरे के दुश्मन बन गए। शेरू सिंह फिलहाल पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल मे बंद है। आरा के तनिष्क शो रूम लूट कांड में भी शेरू का नाम आया था।

पांचों अपराधियों की हुई पहचान

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे सभी अपराधी कॉन्ट्रैक्ट किलर हैं। पांचों अपराधियों की पुलिस ने पहचान कर ली है। तौसीफ के अलावा बाकी शूटर आरा, बक्सर के आसपास के रहने वाले हैं। तौसीफ पटना के फुलवारीशरीफ का रहनेवाला है।

फिल्मी स्टाइल में वारदात

बता दें कि बृहस्पितवार को पटना के पारस हॉस्पिटल में पांच बदमाश बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में घुसे और हॉस्पिटल के सेकेन्ड फ्लोर पर पहुंचे। पांचों पिस्टल लेकर 209 नंबर कमरे में दाखिल हुए और तीस सेकेन्ड में चंदन मिश्रा की हत्या करके आराम से भाग गए। यह वारदात सुबह सुबह सात बजे हुई। चंदन मिश्रा भी बक्सर का बड़ा अपराधी था। उसके खिलाफ हत्या, अटैंप्ट टू मर्डर, लूटपाट और किडनैपिंग जैसे संगीन मामलों में 24 मामले दर्ज हैं। मर्डर के एक केस में उसे आजीवन कैद की सजा हुई थी। चंदन मिश्रा बेउर जेल में सजा काट रहा था और इलाज के लिए पेरोल पर छूटा था और पारसहॉस्पिटल में इलाज करवा रहा था। लेकिन बृहस्पितवार सुबह उसकी हत्या कर दी गई। हॉस्पिटल में मर्डर की खबर से सनसनी फैल गई।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button