उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब नहीं मांगे जाएंगे गैरजरूरी कागज

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए उ.प्र. पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि अब किसी भी प्रकार की बिजली संबंधी सेवा शिकायत पर उपभोक्ताओं से अनावश्यक दस्तावेज नहीं मांगे जाएंगे। केवल चेन्ज ऑफ टाइटल (नामांतरण) प्रक्रिया को छोड़ अन्य सभी कार्य विभागीय रिकॉर्ड के आधार पर ही निपटाए जाएंगे।

कारपोरेशन की समीक्षा बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया, जिसमें मुख्य अभियंता, निदेशक एवं प्रबंध निदेशक समेत वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। सभी ने इस नीति को उपभोक्ता हित में जरूरी और समयानुकूल बताया। अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने बैठक में कहा कि उपभोक्ताओं को अक्सर बिजली कार्यालय में शिकायत लेकर जाने पर पुराने कागज़ों की मांग की जाती है, जो तत्काल उपलब्ध न होने की स्थिति में उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। यह व्यवस्था अब समाप्त की जाए। विभाग खुद अपने रिकॉर्ड्स से समाधान निकाले।

अध्यक्ष ने यह भी कहा कि निगम की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि उपभोक्ता की समस्याएं कम से कम प्रयास में हल हों। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को 1912 उपभोक्ता सेवा नंबर पर आने वाली शिकायतों की नियमित मॉनीटरिंग के निर्देश दिए ताकि कोई मामला लंबित न रहे। यह निर्णय राज्य सरकार की उस नीति का हिस्सा है जिसके अंतर्गत “सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता, सरलता और जवाबदेही” को प्राथमिकता दी जा रही है।

बिल सुधार कैम्प 21 एवं 22 जुलाई को भी लगेंगे

बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु गलत बिल को ठीक करने के लिये चल रहे मेगा कैम्प 21 एवं 22 जुलाई को भी लगेंगे। कैम्पों की सुविधा शनिवार को खत्म हो रही थी लेकिन कैम्पों में उपभोक्ताओं की भागीदारी को देखते हुये कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष गोयल ने इसे सोमवार एवं मंगलवार (21 एवं 22 जुलाई) दो दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया। कैम्पों में नये संयोजन, भार वृद्धि, खराब मीटर, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन, बिल जमा करने एवं अन्य सम्बन्धित कार्यों की शिकायत भी प्राप्त कर उपभोक्ता की समस्याओं का निराकरण पूर्ववत किया जायेगा। ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष डॉ आशीष गोयल ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि प्रदेश में चल रहे बिल सुधार कैम्पों का लाभ लेकर अपना गलत विद्युत बिल ठीक करा ले और बकाया बिल जमा कर दें।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button