उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

‘आउटसोर्सिंग की नीति ने युवाओं का भविष्य किया अंधकारमय…’, बोले अखिलेश- भाजपा है युवा-विरोधी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर युवा-विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। भाजपा सरकार ने विभिन्न विभागों में नौकरियों को आउटसोर्सिंग के हवाले कर युवाओं के जीवन में अंधेरा फैला दिया है।

अखिलेश ने रविवार को अपने बयान में कहा कि भाजपा सुनियोजित ढंग से सरकारी विभागों का निजीकरण कर रही है। अब बिजली विभाग इस सरकार के निशाने पर है। सरकार बिजली व्यवस्था को अपने करीबियों के हाथों में सौंपकर बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार और आरक्षण के अवसरों से वंचित करने की साजिश रच रही है।

युवाओं का हर जगह हो रहा अपमान

उन्होंने कहा कि चाहे 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण का मुद्दा हो या मेडिकल और अन्य क्षेत्र, हर जगह युवाओं का अपमान हो रहा है। अपने हक की मांग करने पर सरकार पुलिस से लाठीचार्ज कराकर युवाओं की आवाज को दबा देती है। विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में रिक्तियां हैं, लेकिन इन पदों को भरने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button