
चीन ने सैन्य तकनीक के क्षेत्र में एक चौंकाने वाला कॉन्सेप्ट पेश किया है। ‘लुआननियाओ’ नाम के इस प्रोजेक्ट के तहत चीन ऐसे विशाल युद्धपोत विकसित करने की तैयारी में है, जो हवा में उड़ने में सक्षम होंगे। दावा किया जा रहा है कि ये युद्धपोत आकार में अमेरिका के युद्धपोतों से करीब 20 प्रतिशत बड़े होंगे।
‘लुआननियाओ’ को एक एडवांस्ड एरियल वॉर प्लेटफॉर्म के रूप में देखा जा रहा है, जो पारंपरिक नौसैनिक जहाजों और आधुनिक एयरक्राफ्ट कैरियर की सीमाओं को तोड़ सकता है। इस तकनीक का इस्तेमाल लंबी दूरी तक सैन्य ऑपरेशन और निगरानी के लिए किया जा सकता है।
रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह कॉन्सेप्ट वास्तविक रूप लेता है, तो वैश्विक सैन्य संतुलन पर इसका गहरा असर पड़ सकता है। खासतौर पर अमेरिका और चीन के बीच बढ़ती रणनीतिक प्रतिस्पर्धा में यह तकनीक गेम-चेंजर साबित हो सकती है।
हालांकि फिलहाल ‘लुआननियाओ’ केवल एक कॉन्सेप्ट स्तर पर है और इसके व्यावहारिक रूप से लागू होने में कई तकनीकी और आर्थिक चुनौतियां सामने आ सकती हैं। बावजूद इसके, यह चीन की भविष्य की सैन्य सोच और तकनीकी महत्वाकांक्षा को साफ तौर पर दर्शाता है।



