सीएम योगी आदित्यनाथ का सिंगापुर–जापान दौरा: यूपी को ‘मैन्युफैक्चरिंग हब ऑफ इंडिया’ बनाने का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चार दिवसीय सिंगापुर–जापान दौरे के लिए रवाना होंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश को ‘मैन्युफैक्चरिंग हब ऑफ इंडिया’ के रूप में स्थापित करना और वैश्विक निवेश आकर्षित करना है। इस यात्रा में मुख्यमंत्री 23 से 26 फरवरी तक सिंगापुर और जापान में निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और वैश्विक कंपनियों से बातचीत करेंगे ताकि यूपी का औद्योगिक विस्तार और आर्थिक विकास और मजबूत हो सके।
इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी 33 वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। सिंगापुर में वे डेटा सेंटर, कृषि व्यवसाय (एग्रीबिजनेस), लॉजिस्टिक्स, क्लीन एनर्जी और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर चर्चा करेंगे। वहीं जापान में ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, तकनीकी सहयोग, उद्योग और उन्नत निर्माण (Manufacturing) के लिए साझेदारियों पर फोकस रहेगा।



