उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
सीएम योगी आदित्यनाथ का UP को ‘मैन्युफैक्चरिंग हब ऑफ इंडिया’ बनाने का लक्ष्य, आज सिंगापुर-जापान होंगे रवाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चार दिवसीय सिंगापुर और जापान दौरे पर रवाना हो रहे हैं, जिसका मुख्य लक्ष्य अपने राज्य उत्तर प्रदेश (UP) को भारत का अगला ‘मैन्युफैक्चरिंग हब ऑफ इंडिया’ के रूप में स्थापित करना है।
योगी आदित्यनाथ का कहना है कि यह कदम वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में यूपी को आगे बढ़ाएगा और राज्य को एक वैश्विक विनिर्माण तथा निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।



