टेक
TV Display Packing Film: नया टीवी चालू करने से पहले जरूरी सावधानी

नया स्मार्ट टीवी खरीदने के बाद कई लोग उसकी स्क्रीन पर लगी प्लास्टिक फिल्म यानी पैकिंग पन्नी को तुरंत नहीं हटाते। लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार यह एक बड़ी गलती हो सकती है।
Smart TV की स्क्रीन पर लगी यह फिल्म केवल ट्रांसपोर्ट और डस्ट प्रोटेक्शन के लिए होती है। अगर इसे लंबे समय तक नहीं हटाया जाए, तो टीवी के वेंटिलेशन एरिया में गर्मी फंस सकती है, जिससे ओवरहीटिंग का खतरा बढ़ जाता है।
इलेक्ट्रॉनिक एक्सपर्ट्स के अनुसार इससे मदरबोर्ड या स्क्रीन पर दबाव पड़ सकता है और लंबे समय में डिवाइस को नुकसान भी हो सकता है। इसलिए टीवी इंस्टॉल करने के बाद मैनुअल के अनुसार सभी प्रोटेक्टिव फिल्म्स को हटा देना चाहिए और सही वेंटिलेशन के साथ उपयोग करना चाहिए।



