
Chanakya की नीतियों में जीवन को समझने और लोगों की पहचान करने के कई महत्वपूर्ण सूत्र बताए गए हैं। उनके अनुसार किसी भी व्यक्ति का असली स्वभाव उसकी बातों से ज्यादा उसके व्यवहार और परिस्थितियों में सामने आता है।
चाणक्य नीति में बताया गया है कि सही इंसान की परख करने के लिए उसके क्रोध, लालच, कठिन समय में व्यवहार और दूसरों के प्रति उसके रवैये को ध्यान से देखना चाहिए। ये चार पहलू व्यक्ति के चरित्र को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं।
आज के समय में भी चाणक्य की ये शिक्षाएं उतनी ही प्रासंगिक मानी जाती हैं, क्योंकि रिश्तों और जीवन में सही निर्णय लेने के लिए लोगों की सही पहचान बेहद जरूरी है।



