कारोबार

EPF नियमों में बड़ा बदलाव, जल्द खातों में आएगा ब्याज का पैसा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देश दिए हैं कि पात्र सदस्यों के EPF खातों में ब्याज की राशि जल्द से जल्द क्रेडिट की जाए। हाल ही में लागू EPF Scheme 2026 के तहत ब्याज भुगतान की प्रक्रिया और अधिक स्पष्ट एवं डिजिटल बनाई गई है। मौजूदा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी गई है और इसकी राशि पात्र खाताधारकों के खातों में जमा की जाएगी।

नई व्यवस्था के तहत ब्याज का हिसाब सदस्यों के खाते के मंथली रनिंग बैलेंस के आधार पर किया जाएगा और वर्ष के अंत में क्रेडिट किया जाएगा। EPFO का कहना है कि यदि ब्याज क्रेडिट होने में प्रशासनिक देरी भी होती है, तब भी सदस्यों के ब्याज का नुकसान नहीं होगा, क्योंकि ब्याज नियमानुसार पूरे पात्र अवधि के लिए देय रहेगा। सदस्य अपने खाते में ब्याज जमा होने की स्थिति EPFO पोर्टल, UMANG ऐप, पासबुक या अन्य आधिकारिक माध्यमों से जांच सकते हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button