उत्तराखंड

CM Dhami: झनकट में रोका काफिला, सुनीं लोगों की समस्याएं

मुख्यमंत्री धामी का काफिला सोमवार को नानकमत्ता की ओर जा रहा था। झनकट में सड़क किनारे लोगों को खड़ा देखकर उन्होंने काफिला रुकवाया और खुद वाहन से उतरकर स्थानीय लोगों से बातचीत की। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं और अपनी मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं।

स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना-पत्र भी सौंपे। धामी ने लोगों से समस्याओं के बारे में जानकारी लेने के साथ प्रार्थना-पत्रों को देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

अचानक मुख्यमंत्री का काफिला रुकने और उन्हें अपने बीच देखकर स्थानीय लोग उत्साहित नजर आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याएं सुनना और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

झनकट में लोगों से संवाद के बाद मुख्यमंत्री नानकमत्ता पहुंचे, जहां उन्होंने श्री नानकमता साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका और स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button