खेल-खिलाड़ी

राजस्थान से हार के बाद डु प्लेसिस ने कहा- पहले छह ओवर टेस्ट क्रिकेट की तरह महसूस हुए

अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालीफायर 2 मैच के दौरान पहले छह ओवर का खेल उन्हें ‘टेस्ट क्रिकेट’ जैसा लगा। बटलर के नाबाद 106 रनों की बदौलत राजस्थान ने शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वालीफायर -2 में आरसीबी पर सात विकेट से जीत दर्ज की।

मैच के बाद डु प्लेसिस ने कहा, जब हम मैदान से बाहर चले गए, तो हमें लगा कि हमने कुछ स्कोर कम बनाए हैं। पहले 3-4 ओवरों को देखते हुए लगा 180 का स्कोर इश पिच पर एक बराबर का स्कोर था। पहले छह ओवर टेस्ट क्रिकेट की तरह महसूस हुए। अन्य विकेटों की तुलना में इस विकेट पर नई गेंद तेज आ रही थी, और फिर बाद में यह आसान हो गई।

उन्होंने आगे कहा, आरसीबी के लिए यह एक शानदार सीजन रहा। वास्तव में मुझे इस पर गर्व है। बाहर आने और हमारा समर्थन करने वाले सभी लोगों के लिए एक बड़ा धन्यवाद। हमारे लिए कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन अविश्वसनीय रहा है। हर्षल और दिनेश कार्तिक अद्भुत रहे हैं। प्रोटियाज बल्लेबाज ने अपने साथी रजत पाटीदार की भी प्रशंसा की और उन्हें ‘भारतीय क्रिकेट का उज्जवल भविष्य’ कहा।

डु प्लेसिस ने कहा, हमारे दस्ते में अच्छी युवा प्रतिभा है, और जाहिर है कि 3 साल की योजना के साथ, आप इसे अधिकतम करने की कोशिश करते हैं .. आप शुरुआत में उन्हें कच्चा पाते हैं लेकिन वे सुपरस्टार में बदल सकते हैं। हमने देखा है कि रजत जब से आया है, बेहतर किया है, वह भारतीय क्रिकेट का उज्जवल भविष्य है।

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रजत पाटीदार (58) के बेहतरीन अर्धशतक और कप्तान फाफ डु प्लेसिस (25) और ग्लेन मैक्सवेल (24) केी छोटी-छोटी पारियों की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बनाए। राजस्थान की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और ओबेद मकॉय ने 3-3 व रविचंद्रन अश्विन और ट्रेंट बोल्ट ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में राजस्थान ने 81.1 ओवर में 3 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया। राजस्थान की ओर से सलामी बल्लेबाज जोश बटलर ने नाबाद 106 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। बटलर के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 21 और कप्तान संजू सैमसन ने 23 रन बनाए। आरसीबी की तरफ से जोश हेजलवुड ने 2 और वाहिंदु हसरंगा ने 1 विकेट लिया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button