उत्तर प्रदेशप्रयागराज

उप्र : स्टॉफ नर्स का परिणाम घोषित, 1025 अभ्यर्थी सफल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज ने स्टाफ नर्स (पुरूष) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 558 पदों के सापेक्ष 1025 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविन्द कुमार मिश्र ने बताया है कि स्टाफ नर्स (पुरूष) परीक्षा 2017, पुनर्विज्ञापन 2022 जो 10 अप्रैल, 2022 को आयोजित प्रयागराज एवं लखनऊ जनपद में आयोजित हुई थी। जिसमें चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण तथा चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के कुल 558 पद शामिल थे। न्यूनतम अर्हता मानक अंक प्राप्त न करने के कारण रिक्ति के सापेक्ष 15 गुना अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हुए। अतः उक्त परीक्षा के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए कुल 1025 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button