देश

महा विकास आघाड़ी सरकार के सहयोगी दल कानूनी लड़ाई मिलकर लड़ेंगे: शरद पवार

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र के सियासी गतिरोध को हटाने के लिए महा विकास आघाड़ी सरकार के सहयोगी दल साथ मिलकर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। इस लड़ाई के लिए नामचीन वकीलों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई महा विकास आघाड़ी जीतेगी और सरकार कार्यकाल भी पूरा करेगी।

महा विकास आघाड़ी सरकार के सहयोगी दलों के नेताओं की बैठक रविवार सुबह शरद पवार के आवास परआयोजित की गई थी। इस बैठक में शिवसेना के अनिल देसाई, कांग्रेस के बालासाहेब थोरात, अशोक चव्हाण उपस्थित रहे। दो घंटे तक चली बैठक में बागी विधायकों की वजह से उत्पन्न हर पहलू पर विस्तृत चर्चा की गई। पवार ने कहा कि यह सियासी संकट महा विकास आघाड़ी पर आया है। इसलिए सभी सहयोगी दल मिलकर इस संकट का सामना करेंगे।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि झिजवल ने बागी विधायकों के नेता एकनाथ शिंदे को शिवसेना के प्रस्ताव के बाद शिवसेना विधायक दल के नेता पद से हटाकर अजय चौधरी को नेता नियुक्त किया है। साथ ही 16 बागी विधायकों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। बागी विधायकों की ओर से दीपक केसरकर ने कहा है कि विधानसभा उपाध्यक्ष के निर्णय को कोर्ट में चुनौती देंगे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button