देश

ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने नब दास को दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और कई अन्य क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने सोमवार को दिवंगत नब किशोर दास को श्रद्धांजलि दी, जिन्हें झारसुगुडा जिले में ब्रजराजनगर शहर में एक पुलिसकर्मी ने कथित रूप से गोली मार दी थी।

मुख्यमंत्री ने रविवार को दो बार अस्पताल जाकर मंत्री का हाल जाना था और दास की मृत्यु के बाद सोमवार को सुबह एक बार फिर वह मंत्री के आधिकारिक आवास पहुंचे जहां उनका पार्थिव शरीर रखा था। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दास के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और अपनी संवेदना प्रकट की।

कई मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती और कांग्रेस नेता भी दास के आधिकारिक आवास पर पहुंचे। राज्य सरकार ने दिवंगत मंत्री को सलामी गारद भी दिया। बाद में मंत्री के पार्थिव शरीर को बीजू जनता दल (बीजद) पार्टी कार्यालय ले जाया गया, जहां सैकड़ों लोगों ने दास को अंतिम श्रद्धांजलि दी। बीजद उपाध्यक्ष देबी प्रसाद मिश्रा ने कहा कि उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक स्थान झारसुगुडा ले जाया जाएगा जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राज्य सरकार ने रविवार शाम को दिवंगत मंत्री के सम्मान में पूरे ओडिशा में तीन दिवसीय शोक की घोषणा की थी। एक अधिसूचना में कहा गया है कि पूरे राज्य में 29-31 जनवरी तक तीन दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। विज्ञप्ति के अनुसार, ओडिशा सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि दिवंगत मंत्री को राजकीय सम्मान दिया जाएगा। राज्य की राजधानी में आज और अंतिम संस्कार वाले दिन राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

60 वर्षीय मंत्री को ब्रजराजनगर शहर में रविवार दोपहर करीब एक बजे कथित तौर पर सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने गोली मार दी थी। माना जाता है कि आरोपी मानसिक विकार से पीड़ित है। झारसुगुडा से भुवनेश्वर ले जाने के बाद अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम ने नब दास का ऑपरेशन किया, लेकिन आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button