खेल-खिलाड़ी

IPL से संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए धोनी ने कहा- प्रशंसकों के प्यार की वजह से अगले साल फिर खेलूंगा

अहमदाबाद। चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां खिताब दिलाने के बाद आईपीएल से संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि दर्शकों के प्यार को देखते हुए उन्हें तोहफा देने के लिये वह अगले सत्र में फिर खेलेंगे । इस सत्र की शुरूआत से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि यह धोनी का आखिरी सत्र होगा । हर मैदान पर दर्शकों ने उन पर जिस तरह से प्यार लुटाया , उससे इसकी संभावना और प्रबल होती नजर आ रही थी ।

गुजरात टाइटंस पर फाइनल में पांच विकेट से जीत के बाद धोनी से जब पूछा गया कि क्या यह उनका आखिरी सत्र है, उन्होंने कहा , अगर परिस्थितियों को देखे तो मेरे लिये संन्यास लेने का यह सर्वश्रेष्ठ समय है। मेरे लिये यह कहना बहुत आसान है कि अब मैं विदा ले रहा हूं लेकिन अगले नौ महीने तक कड़ी मेहनत करके लौटना और एक सत्र और खेलना कठिन है।

उन्होंने कहा , शरीर को साथ देना होगा । चेन्नई के प्रशंसकों ने जिस तरह से मुझे प्यार दिया, यह उनके लिये मेरा तोहफा होगा कि मैं एक सत्र और खेलूं । उन्होंने जो प्यार और जज्बात दिखाये हैं, मुझे भी उनके लिये कुछ करना चाहिये । धोनी ने कहा , यह मेरे कैरियर का आखिरी दौर है । यहीं से शुरूआत हुई थी और पूरा स्टेडियम मेरा नाम ले रहा था । ऐसा चेन्नई में भी हुआ था लेकिन मैं वापसी करके जितना खेल सकता हूं, खेलूंगा ।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button