अन्य

मुजफ्फरपुरः प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर तीन लोगों की हत्या, फैली सनसनी

मुजफ्फरपुर (बिहार)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चार अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात में टाउन थानाक्षेत्र में हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष कुमार शाही (45) तथा उसके सुरक्षाकर्मियों निजामुद्दीन और राहुल की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि घायलों की पहचान वकील सैय्यद कासीम और ओमनाथ के रूप में हुई है।

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि हमले के पीछे के कारण का अभी पता नहीं चला है लेकिन प्रथम दृष्टया में यह जमीन से जुड़ा मामला लग रहा है। एसएसपी ने कहा कि यह घटना तब हुई जब प्रॉपर्टी डीलर अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ बीती रात टाउन थानाक्षेत्र में कासिम के घर पर पहुंचा था। अचानक चार अज्ञात लोग वहां आए। इनमें से दो घर में घुसे और उन्होंने शाही एवं अन्य लोगों पर हमला कर दिया।

आगे पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जहां शाही और निजामुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राहुल ने सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। गोली लगने से घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए खोज अभियान भी चलाया गया है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button