पंजाब

पंजाब और हरियाणा में बारिश के बाद हथिनीकुंड का जलस्तर बढ़ा

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में गत 24 घंटे से हो रही बारिश की वजह से शनिवार को हथिनीकुंड बैराज के जलस्तर में तेजी से वृद्धि देखी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जलसंग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश की वजह ये यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज में शनिवार सुबह आठ बजे जल प्रवाह दर 87,177 क्यूसेक था जो दोपहर 12 बजे बढ़कर 2,40,832 क्यूसेक के स्तर पर पहुंच गया।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि में हरियाणा के अंबाला में 14.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि रोहतक और कुरुक्षेत्र में क्रमश: 14.2 मिमी और 12 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के पंचकूला में सबसे अधिक 71.5 मिलीमीटर बारिश इस अवधि में हुई। पड़ोसी पंजाब में रूपनगर का वह स्थान रहा जहां सबसे अधिक 34 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य के अमृतसर, गुरदासपुर और फतेहगढ़ में क्रमश: 32.6 मिमी, 32.8 मिमी और 25.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में गत 24 घंटे के दौरान 53 मिमी बारिश हुई।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button