चीन के हुबेई प्रांत में भारी बारिश के कारण 21 की मौत, चार लापता

चीन के हुबेई प्रांत में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण 21 लोगों की मौत हो गयी है तथा चार लोग लापता है। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। अधिकारियों ने बताया कि सुइक्सियन काउंट के लिउलिन टाउनशिप में बुधवार रात नौ बजे से गुरुवार तक 503 मिमी बारिश हुई, जिसके कारण बुधवार से गुरुवार सुबह नौ बजे तक औसतन 3.5 मीटर जलभराव हुआ। अधिकारियों ने बताया कि बारिश और बाढ़ के कारण टाउनशिप में आठ हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।