प्रखंडों में सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग सह जागरूकता शिविर का आयोजन

खूंटी: विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर बुधवार को जिले के सभी छह प्रखंडों में सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। खूंटी जिला प्रशासन की यह एक सार्थक पहल है।

राज्य भर में पहली बार खूंटी जिले में सिकल सेल एनीमिया को लेकर कई पहल की जा रही है। सिकल सेल एनीमिया से प्रभावित लोगों को इस संबंध में जागरूक करने एवं ग्रामीणों की सिकल सेल स्क्रीनिंग के उद्देश्य से कर्रा प्रखंड में जागरूकता रैली निकाली गई। प्रखंड स्तर पर और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में लोगों की स्क्रीनिंग की गई। साथ ही प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रभावित लोगों की काउंसलिंग भी की। इस प्रयास से सिकल सेल के लक्षणों व प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

Also visit this: कुमाऊं मंडल आयुक्त ने किया अंगोरा शशक प्रजनन केंद्र का निरीक्षण

बताया गया कि सिकल सेल एक बहुत ही गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। इसे लेकर जागरूकता बढाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें प्रत्येक ग्राम में जांच अभियान चलाने का लक्ष्य रखा गया है। बताया गया कि थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया आनुवंशिक रक्त विकार है जो शरीर में होमोग्लोबिन के उत्पादन को प्रभावित करता है।

गंभीर एनीमिया, पीलिया, विकास में देरी और संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। रक्त परीक्षण के माध्यम से रोगों की पहचान की जा सकती है, और जल्दी पता लगाने से प्रभावित लोगों के जीवन में काफी सुधार हो सकता है। इन विकारों के लक्षणों, प्रभावों का निदान और उपचार के संबंध में जानकारी का प्रसार करें।