
आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुले, जबकि आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच IT शेयरों में भारी बिकवाली दर्ज की गई।
बाजार खुलते ही IT इंडेक्स करीब 5% तक टूट गया। निवेशकों को डर है कि AI और ऑटोमेशन के बढ़ते इस्तेमाल से आईटी कंपनियों के पारंपरिक बिजनेस मॉडल पर असर पड़ सकता है। इसी आशंका के चलते दिग्गज IT कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली।
विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है और IT सेक्टर में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। आने वाले दिनों में वैश्विक संकेत, टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़े अपडेट और कंपनियों के तिमाही नतीजे निवेशकों की दिशा तय करेंगे।



