
बॉक्स ऑफिस पर Dhurandhar 2 की रफ्तार अब पूरी तरह धीमी पड़ चुकी है। रिलीज के 35वें दिन फिल्म का कलेक्शन काफी गिर गया है और यह अपने पहले पार्ट के मुकाबले भी कमजोर प्रदर्शन करती नजर आ रही है। उम्मीद थी कि फिल्म लंबी रेस में रिकॉर्ड बना सकती है, लेकिन अब यह संभावना लगभग खत्म हो चुकी है।
दूसरी ओर Dangal का रिकॉर्ड अभी भी सुरक्षित नजर आ रहा है, जिसे तोड़ना ‘धुरंधर 2’ के लिए अब मुश्किल ही नहीं, लगभग नामुमकिन हो गया है। आमिर खान की यह फिल्म आज भी बॉक्स ऑफिस के सबसे बड़े रिकॉर्ड्स में शामिल है।
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि शुरुआती दिनों में अच्छी ओपनिंग के बावजूद फिल्म अपनी पकड़ बनाए रखने में नाकाम रही। अब आने वाली नई रिलीज के चलते इसके कलेक्शन में और गिरावट देखने को मिल सकती है।



