मनोरंजन
Chand Mera Dil: Ananya Panday के भरतनाट्यम पर विवाद, लोगों ने किया ट्रोल


फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में Ananya Panday के भरतनाट्यम सीन को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ गई है। इस सीन में उनके डांस मूव्स और मुद्राओं को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
कई यूजर्स ने उनके परफॉर्मेंस को “रोबोटिक” और “बिना एक्सप्रेशन” वाला बताया है, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि उन्होंने क्लासिकल डांस को अपने तरीके से पेश करने की कोशिश की है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने तो यहां तक लिख दिया कि इस तरह के परफॉर्मेंस से असली भरतनाट्यम की गरिमा को नुकसान पहुंचता है।
हालांकि Ananya Panday की तरफ से इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। फिल्म के बाकी कलाकारों और मेकर्स ने भी इस पर चुप्पी साध रखी है। वहीं यह सीन अब इंटरनेट पर लगातार वायरल हो रहा है और अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।