‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ OTT पर रिलीज, जानें कब और कहां देखें फिल्म

रयान गोसलिंग स्टारर साइंस-फिक्शन ब्लॉकबस्टर ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ (Project Hail Mary) अब OTT पर दस्तक देने के लिए तैयार है। सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद यह फिल्म 3 जुलाई 2026 से Prime Video पर स्ट्रीम होगी। दर्शक इसे भारत में अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषा विकल्पों में देख सकेंगे। एंडी वियर के चर्चित उपन्यास पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर ने किया है।
फिल्म में रयान गोसलिंग ने राइलैंड ग्रेस का किरदार निभाया है, जो एक शिक्षक से अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा बनता है और मानवता को बचाने के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण सफर पर निकलता है। शानदार विजुअल इफेक्ट्स, दमदार कहानी और भावनात्मक प्रस्तुति की बदौलत फिल्म ने दुनियाभर में करीब ₹5,700 करोड़ की कमाई की और साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में जगह बनाई। थिएटर में सफलता के बाद अब इसकी OTT रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शक घर बैठे इस बहुचर्चित फिल्म का आनंद ले सकेंगे।



